फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three incidents... Bullets fired from rooftops in Salempur, villagers remained in awe

Meerut News: वारदात तीन...सलेमपुर में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, खौफ में रहे ग्रामीण

Mon, 10 Apr 2023 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Three incidents... Bullets fired from rooftops in Salempur, villagers remained in awe
खरखौदा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बच्चों के विवाद में रविवार रात दूध कारोबारी मेराज और महिला अफरोज की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गांव में छतों से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं तो यहां अफरातफरी मच गई। दहशत के चलते घरों के दरवाजे बंद हो गए। अस्पातलों में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस अधिकारियों सहित कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया। शवों को मोर्चरी भेज दिया गया। आधी रात को सीओ किठौर रूपाली राय ने पांच थानों की पुलिस-पीएसी के साथ दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

सलेमपुर परतापुर थाना क्षेत्र के गांव चांदसारा का मजरा है। सलेमपुर में अधिकतर आबादी मुस्लिम समुदाय गद्दी बिरादरी की है। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले परचून की दुकान करने वाले इकबाल और दूध का कारोबार करने वाले मेराज के बच्चों में कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था। लोगों का कहना है कि रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब लोग गांव में मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए तो वहां दोनों पक्ष भी पहुंच गए, कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही गोलियां चलने लगीं।
विज्ञापन

एक पक्ष के मुताबिक इकबाल पक्ष ने नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद से निकले मेराज को गोलियां मार दीं। इसके बाद मेराज पक्ष ने इकबाल के घर हमला करते हुए उसकी पत्नी अफरोज को गोली मार दी। दोनों के परिजन उन्हें हापुड़ रोड पर अलग-अलग अस्पतालों में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तो माहौल गरमा गया। एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन, सीओ किठौर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाकर लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। मेराज के परिजनों का कहना था कि इकबाल की पत्नी की हत्या उन्होंने नहीं की है, उन्हें फंसाने के लिए दूसरे पक्ष ने ही वारदात की। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि मेराज पक्ष के लोगों ने ही अफरोज की हत्या की है।

पुलिस की निगरानी में होगा दफीना
सीओ किठौर रूपाली राय के मुताबिक गांव में पुलिस के साथ क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दफीना कराया जाएगा। सीओ ने बताया कि रात साढ़े 12 बजे तक किसी भी पक्ष की तरफ से खरखौदा थाने में तहरीर नहीं दी गई है।


विवाद क्या, यह अभी स्पष्ट नहीं
सीओ ने बताया कि बच्चों के बीच क्या विवाद था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी। गांव में लोगों को समझाकर शांत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed