{"_id":"5dec18728ebc3e1bcc0f1701","slug":"three-factoy-sezid-modipuram-news-mrt4575966144","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैला रही तीन फैक्टरी सील, लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैला रही तीन फैक्टरी सील, लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम (मेरठ)।
शहर में प्रदूषण फैला रहीं तीन फैक्टरियों पर शनिवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई की। बिना एनओसी अवैध रूप से चल रही फैक्टरियों पर सील लगाई गई है।
एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए बीते तीन दिन से कार्रवाई की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एई आरके सिंह व जेई एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले उद्योगपुरम एफ10-इंडिया जीपर फैक्टरी (जिप डाइंग) पर छापा मारा। यहां ईटीपी प्लांट नहीं मिला और एनओसी भी नहीं थी। यहां गणपति पैट्रोकेम (ऑयल मिक्चर) का भी अवैध रूप से संचालन होने पर सील लगाई गई। इसके बाद वेदव्यासपुरी में पारस केमिकल (ऑयल मिक्चर) फैक्टरी को भी बंद कराया। एई आरके सिंह ने बताया कि पारस केमिकल और गणपति पेट्रोकेम को उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ के निर्देश पर बंद किया गया था। इसकी बंदी की रिपोर्ट पहले भेजी गई थी। निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की गई। अब जुर्माना लगाने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।
तीन दिनों में इन फैक्टरियों पर हुई कार्रवाई
-राजश्यामा कंस्ट्रशन बागपत रोड
-चंद्रिका फार्म हाउस बाईपास
-दो बैट्री रिसाइकिलिंग यूनिट बागपत रोड
-मेरठ स्पोर्ट्स टैक्स (जिपडाइंग)
-श्रीजी ट्रेट वेंचर प्राईवेट लिमिटेड (कॉपर कांस्टिग यूनिट)
-इंडिया जीपर उद्योग पुरम-(जिप डाइंग)
-गणपति पेट्रोकेम -(ऑयल मिक्चर)
-पारस केमिकल ---(ऑयल मिक्चर)
वर्जन---
ग्रेप सिस्टम लागू है। इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। तीन दिन से लगातार टीम कार्रवाई कर रही है। शनिवार को भी तीन फैक्टरियां बंद की गई हैं। दो फैक्टरी बोर्ड मुख्यालय के निर्देश पर बंद की गई है। बिना एनओसी और मानकों की अनदेखी कर जो फैक्टरी चल रही है, उन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जुर्माना लगाने के लिए रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
-डॉ. योगेंद्र कुमार, सहायक प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी