{"_id":"62c51664c338c4331a23dd33","slug":"three-badmash-injured-in-police-encounter-in-meerut-today-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कंकरखेड़ा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कंकरखेड़ा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन को लगी गोली
Wed, 06 Jul 2022 10:28 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:28 AM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में आज तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने इनके पास दो पिकअप गाड़ी, दो छोटा हाथी टेंपो बरामद किए हैं, जिनके अंदर चोरी किया बिजली का तार ओर बड़े टावर का सामान भरा है।
विज्ञापन
encounter
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में कंकरखेड़ा खिर्वा रोड पर मुठभेड़ के दौरान मेरठ एसओजी टीम और कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में बुलंदशहर का रहने वाला रफीक अहमद, लोनी गाजियाबाद का निवासी अमन और तीसरा कंकरखेड़ा चमन विहार का रहने वाला जगत है। गोली लगने के बाद घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है और इनके अन्य 10 साथियों को पुलिस ने सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके पास दो पिकअप गाड़ी, दो छोटा हाथी टेंपो बरामद किए हैं, जिनके अंदर चोरी किया बिजली का तार ओर बड़े टावर का सामान भरा है। इसी के साथ पुलिस ने इनके पास से एक आई-20 कार, एक अपाची मोटरसाइकिल और एक गैस सिलेंडर बरामद किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Accident: मेरठ के सरधना में ट्रकों की भीषण भिड़ंत, दो चालकों की दर्दनाक मौत, ग्राइंडर से काटकर निकाले शव
इनका मेन मास्टर माइंड कंकरखेडा का रहने वाला जगत है, जोकि अपने साथियों के साथ जाकर जहां बिजली की बड़ी लाइनों पर काम चल रहा है। वहां पर पहले रेकी करता था फिर रात को अपने साथियों के साथ मिलकर वहा पर चोरी व डैकती डालने जाते थे।
इस गैंग ने खतौली, खरखौदा, भोजपुर, किला परीक्षितगढ़, कंकरखेडा जहां पर रेलवे बिजली घर और बड़े टावर लगाऐ जा रहे हैं। वहां पर यह घटना कर चुके हैं।