फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened to kill if no settlement is reached in assault case

Meerut News: मारपीट के मामले में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी

Fri, 19 Sep 2025 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill if no settlement is reached in assault case
खरखौदा। सप्ताह भर पूर्व गांव बिजौली में पशुओं का गोबर न उठाने पर वाल्मीकि समाज के युवक से मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपी पक्ष पर जबरन समझौते का दबाव बनाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

गांव बिजौली निवासी निशा पत्नी धीरज वाल्मीकि के अनुसार करीब सप्ताह भर पूर्व पशुओं का गोबर न उठाने पर गांव के ही संजय त्यागी व नीरज त्यागी ने उसके पति को घर में बंधक बनाकर मारपीट करते हुए मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मारपीट व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अपने कई परिजनों के साथ शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि अब आरोपी पक्ष जबरन उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। पीड़िता का आरोप है कि यदि इस मामले में समझौता न किया तो उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed