फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thousands of rupees stolen in Assa village and absconding

अस्सा गांव में हजारों रुपये की चोरी फरार

Mon, 04 Aug 2025 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees stolen in Assa village and absconding
बहसूमा। गांव अस्सा निवासी किलो सिंह लकड़ी का ठेकेदार है। रविवार रात में तेज बारिश में वह मोहल्ले में ही स्थित शौचालय में शौच के लिए गया था। इसी दौरान चोर घर में घुस गए। चारपाई पर सो रही किलो की पत्नी किलोवती (57) को दबोच लिया और उसके पैरों को उसी की चुनरी से बांध दिया। चोरों ने घर में घुसकर संदूक का ताला तोड़ दिया। इससे 90 हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर भाग गए। कुछ देर बाद शौच करके वापस आए किलो सिंह ने देखा कि उसके पत्नी के पैर चारपाई से बंधे हुए हैं। उसने शोर मचा दिया तभी आसपास के ग्रामीण एवं बराबर के मकान में सो रहे उसके पुत्र प्रिंस व मनोज भी मौके पर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधिविज्ञान फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। ठेकेदार के पुत्र प्रिंस की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed