फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thousands of rupees in cash and liquor boxes stolen from Model Shop after breaking the lock

Meerut News: ताला तोड़कर मॉडल शाप से शराब के पेटियां सहित हजारों की नकदी चोरी

Fri, 24 Apr 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees in cash and liquor boxes stolen from Model Shop after breaking the lock
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल सड़क पर कताई मिल के पास शुक्रवार देर रात एक मॉडल शॉप का ताला तोड़कर चोर ने शराब और बीयर की चार पेटियां सहित हजारों की नकदी चोरी कर ली। मॉडल शॉप संचालक सतेंद्र जब सुबह मौके पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।


भोजपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव निवासी सतेंद्र यहां परतापुर के कताई मिल स्थित अंग्रेजी व बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। सतेंद्र ने परतापुर पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार रात दस बजे वह मॉडल शॉप बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब लौटे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर का काफी सामान भी बिखरा पड़ा था। गल्ले से हजारों की नकदी अंग्रेजी और बीयर की चार पेटियां चोरी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें एक चोर मुंह पर नकाब बांधे शटर का ताला तोड़कर चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed