धारावाहिक 'जमाई राजा' में एक्ट्रेस निया शर्मा के अलावा एक और एक्ट्रेस ऐसी हैं जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं जमाई राजा की सासू मां का किरदार निभाने वाले टीवी एक्ट्रेस अचिंत कौर की। दरअसल, अचिंत का यूपी के मेरठ से खास रिश्ता है। तस्वीरों में देखिए बोल्ड सासू मां का ग्लैमरस अंदाज और जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें:-
इस सीरियल में पहली बार दिखीं
अचिंत ने अपने टीवी कॅरियर की शुरुआत साल 1994 में धारावाहिक 'बनेगी अपनी बात' से की थी। इसके अलावा उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2002 में फिल्म 'ओम जय जगदीश' से किया था। हाल ही में अचिंत को एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' के सीक्वल के लिए कास्ट किया गया है। जल्द ही अचिंत इस धारावाहिक में नेगेटिव कैरेक्टर 'मोहिनी' का रोल प्ले करती नजर आएंगी।
अपने बोल्ड अंदाज के लिए हैं फेमस
टेलीविजन एक्ट्रेस को उनके खास स्टाइल और बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। अचिंत सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई बोल्ड फोटोशूट शेयर किए हुए हैं। अपने बोल्ड फोटोशूट के लिए हालांकि वह कई बार ट्रोल भी हुई हैं। लेकिन अचिंत इसकी जरा भी परवाह नहीं करतीं।
टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम
टेलीविजन एक्ट्रेस अचिंत कौर का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में हुआ। मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल से ही उन्होंने पढ़ाई की है। अपनी शादी के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और आज वह टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
सिंगल मदर हैं अचिंत कौर
जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अचिंत 25 साल के एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का नाम है प्रीतरंजन। वैसे अचिंत को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह 40 साल की होंगी। अचिंत को प्यार से लोग 'चिंत्जी' बुलाते हैं।