{"_id":"59969cc34f1c1b27218b48ef","slug":"this-city-is-a-threatening-call-to-the-chief-minister-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पर हमला करने की धमकी देने वाले की हुई पहचान, यूपी के इस शहर में है घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी पर हमला करने की धमकी देने वाले की हुई पहचान, यूपी के इस शहर में है घर
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Sat, 19 Aug 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी को किया था धमकी भरा कॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमले की धमकी भरी कॉल करने वाला यूपी के बागपत का निकला। वह शाहदरा में रहता है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं बृहस्पतिवार को आनन-फानन में दिल्ली पुलिस ने यह बात यूपी पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों से साझा की थी।
विज्ञापन
खबर मिलते ही छानबीन के लिए यूपी पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच गई। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पता चला कि कॉलर ने फोन किसी इंटरनेट माध्यम से किया है। फिलहाल यूपी व दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर 3 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को किसी ने फोन कर बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर एक घंटे के भीतर बम से हमला किया जाएगा।
विज्ञापन
बागपत निवासी दीपक निकला फोन करने वाला
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कॉलर की जांच की, तो लोकेशन से पता चला कि कॉल यमुनापार के शाहदरा इलाके से की गई थी। पुलिस को पता चला कि आरोपी दीपक यूपी के बागपत का रहने वाला है और शाहदरा में रहता है। उसे शराब पीकर कॉल करने की आदत है। पुलिस की एक टीम को बागपत भी भेजा गया, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। परिजनों से पूछताछ के बाद आरोपी दीपक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/