फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There will be a final clash between Media XI and Doctors Legend

Meerut News: मीडिया इलेवन और डॉक्टर्स लीजेंड में होगी फाइनल भिड़ंत

Wed, 26 Feb 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
There will be a final clash between Media XI and Doctors Legend
लावड़। कस्बे के नेशनल क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले मैच में डॉक्टर्स लीजेंड और दूसरे मैच में मीडिया इलेवन ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को दोनों टीमों के बीच विजेता बनने के लिए मुकाबला होगा।
विज्ञापन

आयोजक हाजी मोहम्मद अली ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने हाजी जावेद के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और जीत के लिए शुभकामनाएं दी। पहला मैच व्यापारियों की टीम कॉरपोरेट चैलेंजर्स और डॉक्टर्स लीजेंड के बीच खेला गया। व्यापारियों की टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स लीजेंड ने 12.5 ओवर में चार विकेट खोकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच आसिफ खान रहे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में मीडिया इलेवन के कप्तान मोहम्मद रविश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मीडिया इलेवन के सलामी बल्लेबाज ताज मोहम्मद और मास्टर आशु ने शानदार बल्लेबाजी की। 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 144 रन बनाए। ताज मोहम्मद ने 32, मास्टर आशु ने 19, आरिफ ने 15 रनों का योगदान दिया। जनता सेवक किंग की तरफ से यादराम जाटव ने दो, मनिंदर, लतीफ व शहजाद ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनता सेवक किंग की शुरुआत में ही सलामी बल्लेबाज एवं कप्तान मोहित अपना विकेट गंवा बैठे। टीम 15 ओवर में सात विकेट पर 116 रन ही बना सकी। जनता सेवक किंग की तरफ से मनिंदर ने 22, मुन्ना ने 16 व कामिल ने 15 रन बनाए। मीडिया इलेवन की तरफ से आजम ने तीन, अब्दुल्ला ने दो व शरद गुप्ता ने एक विकेट हासिल किया। आजम रिजवी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस दौरान उस्मान, मोहम्मद अमीक, शमशाद, शाही अब्बास, डॉ. खुशनसीब, आरिफ फैजी, गौरव गुप्ता, यादराम जाटव, इकबाल मलिक, मोहम्मद, रवि, साईम, तनसीफ, इस्तेखार आदिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed