फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a fire in the Galaxy Paper Mill in Muzaffarnagar, and many fire brigade team on the spot

यूपी: गैलेक्सी पेपर मिल में लगी भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Sat, 25 May 2019 07:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 May 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
There was a fire in the Galaxy Paper Mill in Muzaffarnagar, and many fire brigade team on the spot
गैलेक्सी पेपर मिल में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में ग्लैक्सी पेपर मिल में भीषण आग लग गई। पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते गोदाम के साथ ही वाहन स्टैंड को भी चपेट में ले लिया, जिसमें मजदूरों की साइकिलें व अन्य सामान भी जल गया। आग की भयावहता देख मेरठ, सहारनपुर और बिजनौर से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। अग्निशमन विभाग के दस वाहनों ने करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


शहर के जौली रोड स्थित ग्लैक्सी पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे आग लगी, जो देखते ही देखते वेस्ट पेपर्स के ऊंचे-ऊंचे बंडलों तक जा पहुंची। शुरुआत में फैक्टरी कर्मियों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें लगातार बढ़ते हुए सब कुछ चपेट में लेती चली गईं। इस पर करीब दोपहर करीब डेढ़ बजे फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई, जिस पर सीएफओ रमाशंकर तिवारी व एफएसओ ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों को एक साथ आग बुझाने पर लगाया गया, लेकिन हालात कंट्रोल से बाहर होते देख मेरठ, सहारनपुर व बिजनौर से भी अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को बुला लिया गया। इसके साथ ही पेपर मिल एसोसिएशन की भी चारों गाड़ियों को आग बुझाने पर लगा दिया गया, इसके बावजूद आग लगातार प्रचंड रूप लेते हुए फैक्टरी के गोदाम व स्टैंड तक जा पहुंची, जहां मजदूरों के वाहन खड़े हुए थे। अग्निकांड में जहां एक ओर लाखों का वेस्ट पेपर जलकर राख हो गया, वहीं मजदूरों के कई वाहन भी जल गए। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया कि आग पर तो काबू पा लिया गया है, लेकिन फिलहाल अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। फैक्टरी प्रबंधन भी फिलहाल नुकसान को लेकर आंकड़े जुटा रहा है।
विज्ञापन


पानी को लेकर उठानी पड़ी भारी दिक्कतें
जौली रोड स्थित ग्लैक्सी पेपर मिल में लगी आग पर काबू पाने के दौरान दमकल विभाग को पानी की कमी का सामना करना पड़ा। सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया क्रि फैक्टरी में आग पर काबू पाने के लिए लगाए जाने वाले जरूरी हाइड्रेंट चालू हालत में ही नहीं मिले। इसके चलते एक अन्य पेपर मिल में पानी भरने के इंतजाम किए गए, जिसके बाद आग बुझाने के दौरान बार-बार गाड़ियों को ग्लैक्सी से दूसरी पेपर मिल तक पानी लाने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। इसके चलते आग पर प्रभावी तरीके से काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed