फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'There is no difference between BJP's words and actions'

‘भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं’

Sun, 29 Nov 2020 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
'There is no difference between BJP's words and actions'
‘भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं’
विज्ञापन

जानीखुर्द। सिवालखास विधायक जितेन्द्र सतवाई ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। प्रदेश में भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए बगैर भेदभाव काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की भर्ती कर साबित कर दिया है कि भाजपा चुनाव में किए वादे पूरे भी करती है। शिक्षकों और स्नातकों को चाहिए कि उनकी आवाज को बुलंद करें। वह गांव सतवाई में चौ. इलम सिंह इंटर कॉलेज में स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने का आह्वान किया।
स्नातक सीट के प्रत्याशी दिनेश गोयल ने कहा कि जीतने के बाद वह सभी वादे पूरे करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत से चुनाव में जुट जाएं, जिससे शिक्षक सीट से श्रीचन्द्र शर्मा और स्नातक सीट से दिनेश गोयल को जिताया जा सके। सम्मेलन को विमल शर्मा, विनोद जिंदल, योगेन्द्र कुसैड़ी, सोनू शर्मा, मुनेश बाफर, विजेन्द्र प्रमुख, कपील शर्मा, योगेन्द्र ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से घर घर जाकर संपर्क करने और उन्हें मतदान केंद्र तक जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

सालों से काबिज लोगों का तोड़ना है मिथक
माछरा/मुंडाली। क्षेत्र के माछरा एवं मुरलीपुर में भाजपा का स्नातक एवं शिक्षक एलएलसी मतदाता सम्मेलन (मेरठ सहारनपुर खंड) का आयोजन किया गया। यहां किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि शिक्षक वर्ग में 48 वर्षों से और स्नातक वर्ग में करीब 24 वर्षों से काबिज लोगों को हराकर उनका मिथक तोड़ना है। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार के ओर से चलाई जा रही योजनाओं को भी गिनवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों की प्राथमिकता बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की होगी। ब्लॉक प्रमुख माछरा ब्रजवीर सिंह मावी ने कहा कि पहले मतदान बाद में जलपान करना है। भाजपा के जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष मुकेश, रविन्द्र चौधरी, अमित त्यागी, आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किठौर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रधान और संचालक भाजपा माछरा मंडल अध्यक्ष अमित त्यागी ने किया। यहां संदीप त्यागी, मुजाहिद साजो, कुलदीप तोमर, इरफान अहमद, रोबिन, सतेन्द्र रहदरा, राकेश त्यागी, शिवराज भाटी, रविन्द्र प्रधान, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed