धामपुर। सोशल मीडिया पर राजपूत व जाट समाज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।
बुधवार को महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा और जाट महासभा के पदाधिकारियों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह सिसौदिया ने बताया कि स्योहारा निवासी एक व्यक्ति ने राजपूत व जाट समाज पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोपी वीडियो के माध्यम से माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। जाट महासभा और महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में डॉ. महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिसौदिया, भानू प्रताप, यश कुमार, राजवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, लवकुमार, अजय राणा आदि रहे।