फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is a possibility of rain for two more days

अभी दो दिन और बारिश की संभावना

Tue, 19 Aug 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of rain for two more days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। भादो के महीने में बारिश ने झड़ी लगा दी है। सुबह से ही झमाझम बारिश के बीच मौसम बदला रहा। जगह- जगह जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में दो दिन तक मध्यम बारिश की संभावना जताई है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश करीब 3 मिमी दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने से अभी 24 से 48 घंटे तक मेरठ समेत आसपास के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के होने से फसलों को भी लाभ मिलेगा। धान की फसल के लिए यह बारिश सबसे अच्छी रहेगी। धान, चारा और गन्ने की फसल के लिए बारिश लाभकारी होने से उसके उत्पादन पर भी असर दिखाई देगा। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 48, गंगानगर 49, जयभीमनगर 60, पल्लवपुरम 33, दिल्ली रोड 55, बेगमपुल 49 दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed