फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is a big disclosure about Badan Singh Baddo and his last location in Mumbai

यूपी: ढाई लाख के इनामी बद्दो को लेकर बड़ा खुलासा, फरारी के बाद ये थी आखिरी लोकेशन

Thu, 11 Apr 2019 02:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Apr 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
There is a big disclosure about Badan Singh Baddo and his last location in Mumbai
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो को फरार कराने वाले मुख्य आरोपी मिक्का फाइनेंसर ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। कुख्यात बद्दो फूलप्रूफ प्लान के तहत भागा। उसने साथियों से मदद जरूर ली। लेकिन अपना कोई सुबूत नहीं छोड़ा। बद्दो मदद लेता रहा और पीछे के सुबूत मिटाकर आगे निकल गया। उसकी अंतिम लोकेशन मुंबई में बताई गई। 

विज्ञापन


कुख्यात बदन सिंह बद्दो बहुत शातिर अंदाज में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। 14 दिन बीत चुके हैं। लेकिन एक भी सटीक सुबूत पुलिस को नहीं मिला। बद्दो की फरारी में 15 लोग जेल जा चुके हैं। बद्दो को फरार कराने के मुख्य आरोपी मिक्का फाइनेंसर को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि बद्दो ने कई लोगों से मदद ली थी। लेकिन किसी को जानकारी नहीं थी कि आखिर वह भागकर कहां जाएगा। दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से मिक्का बद्दो को गाड़ी से लेकर गया था। करीब 15 किलोमीटर के बाद बद्दो को लेने के लिए हाईवे पर पहले से दूसरी गाड़ी खड़ी थी। जहां पर मिक्का ने बद्दो को छोड़ा था। उसके बाद फिर बद्दो ने तीसरी गाड़ी बदली। जो युवक बद्दो को छोड़कर दूसरी गाड़ी में बैठा रहे थे। इससे ज्यादा बद्दो की जानकारी उनको नहीं थी। बद्दो ने सुबूत मिटाए, जिसकी पुलिस जांच कर सकती थी।
विज्ञापन

 
बद्दो की मददगार एक महिला भी 
बद्दो की फरारी में एक महिला भी मददगार बताई गई है। पुलिस की जांच में उसका नाम सामने आया है। पुलिस का कहना है कि बद्दो ने उक्त महिला से कई बार फोन पर बातचीत की है। इसकी पुलिस गंभीरता से जांच करने में जुटी है। पुलिस का दावा कि महिला को बद्दो की जानकारी हो सकती है। इसको लेकर पुलिस उसको हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में मिली अंतिम लोकेशन 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदन सिंह बद्दो की अंतिम लोकेशन मुंबई में मिली है। पुलिस ने इसको तस्दीक भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस मानती है कि बद्दो अभी भारत में है। इसको देखते हुए मेरठ पुलिस व एसटीएफ जांच कर रही है। ढाई लाख का इनाम होने के बाद बद्दो की तलाश में कई सुरक्षा एजेंसियों भी लग गई हैं। लेकिन अभी कोई महत्वपूर्ण बात सामने नहीं आई। 

बद्दो का करीबी है मिक्का 
बद्दो की फरारी में दिल्ली में गिरफ्तार हुए लल्लू मक्कड़, सोनू सहगल और डिपिन सूरी ने पूछताछ में बताया था कि मिक्का एक फाइनेंसर है। जोकि बद्दो का बेहद करीबी है। होटल से मिक्का बददो को लेकर गया था। जिसके बाद से मेरठ पुलिस मिक्का के पीछे लगी। मिक्का को पुलिस ने दबोच लिया। लेकिन बद्दो कहां है, इसकी जानकारी उसने न होने की बात बताई। 

अभी जांच चल रही है
बद्दो की तलाश में पुलिस जुटी है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है। मिक्का नाम के युवक को पकड़ने की जानकारी अभी मुझे नहीं है। पुलिस कई बिंदू पर गहनता से जांच करने में जुटी है। - नितिन तिवारी, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed