{"_id":"5fb262dd8ebc3e5fa477c9c7","slug":"there-have-been-many-revelations-in-the-murder-of-hasinuddin-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद घोंपते रहे चाकू, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक वारदात: मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद घोंपते रहे चाकू, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें
Mon, 16 Nov 2020 05:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Nov 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
चाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के दांतल गांव निवासी हसीनउद्दीन (26) पुत्र शहीदउद्दीन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुलेमान से पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुलेमान और अन्य लोगों ने बड़ी बेरहमी से हसीनउद्दीन की हत्या की थी। पहले उसे धोखे से बुलाकर ले गए और उसे बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। मुंह में कपड़ा ठूंस कर बुरी तरह से पीटते रहे और चाकू से वार किए। सीना, गर्दन पेट और शरीर पर अलग-अलग स्थानों पर चाकू मारे गए।
विज्ञापन
इसके बाद शव को पावली खास में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपियों ने हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के लिए रेलवे लाइन ट्रैक पर भी फेंकने की योजना बनायी थी। लेकिन बाद में सुलेमान ने कहा कि शव को झाड़ियों में फेंक दिया जाए। न शव मिलेगा और न ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: खुदाई में निकले सोने-चांदी के मुगलकालीन सिक्के, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार हसीनउद्दीन पुत्र सात नवंबर को अपहरण किया गया था। तभी से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था।
सीओ दौराला के अनुसार जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों व तीन लाख के विवाद में युवक की हत्या की गई है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/