फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There has been ruckus between the two parties over the occupation of religious site in Rajban Bazaar at Meerut

धार्मिक स्थल पर कब्जा करने को लेकर हंगामा, सड़क पर बैठी महिलाएं, मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 14 Oct 2020 12:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Oct 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
There has been ruckus between the two parties over the occupation of religious site in Rajban Bazaar at Meerut
सड़क पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन बाजार में धार्मिक स्थल पर कब्जा करने को लेकर दो समुदाय के बीच बुधवार को हंगामा हो गया। इस दौरान महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


बता दें कि रजबन बाजार में इस धार्मिक स्थल पर दूसरे समुदाय का एक युवक बाबर करीब 30 साल से रहता था। बुधवार को रजबन बाजार की महिलाओं ने उक्त युवक को वहां से जाने के लिए कहां, तो इसी बात को लेकर लेकर हंगामा हो गया। बताया गया कि बाबर ने धार्मिक स्थल की जमीन पर ही गाड़ी का गैराज बनाया हुआ है। जिससे लोगों को वहां पर आने-जाने में दिक्कत होती है। इस बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: खनन माफिया हाजी इकबाल के मकान पर ईडी का छापा, मीडिया की एंट्री नहीं, अंदर चल रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि फिलहाल महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। दोनों पक्षों को सदर बाजार थाने में बुलाया गया है। मामले की जांच कराकर निपटारा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed