फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There are 20 crore Muslims in the country and there is no trace of Mustaqbil: Mufti Qasim Nomani

देश में 20 करोड़ मुसलमान और मुस्तकबिल का पता नहीं: मुफ्ती कासिम नोमानी

Sat, 05 Nov 2022 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
There are 20 crore Muslims in the country and there is no trace of Mustaqbil: Mufti Qasim Nomani
देश मेें 20 करोड़ मुसलमान और मुस्तकबिल का पता नहीं : मुफ्ती कासिम नोमानी
विज्ञापन

मेरठ। देश में 20 करोड़ मुसलमान हैं और हमारे मुस्तकबिल (भविष्य) का पता नहीं है। राजनीति हो या अन्य मसले, हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। शुक्रवार को जली कोठी स्थित मस्जिद कुरैशियान पहुंचे देवबंद दारुल उलूम के मोहतमिम एवं शेखुल हदीस मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि इस्लाम को मुस्लिमों से ज्यादा गैरों ने समझा है। नमाज किसी भी सूरत में माफ नहीं है। हर हाल में नमाज अदा करनी है। हराम और हलाल में अंतर समझना होगा। जुआ खेलना, शराब पीना, नशा करना कुरान में हराम करार दिया है। ये सभी बुरी आदतें नमाज और अल्लाह की याद से महरूम कर देंगी।
विज्ञापन

नोमानी ने कहा कि देश में 20 करोड़ मुसलमान हैं, लेकिन कोई एकता नहीं है। हमें अपने गिरेबान में झांककर देखना होगा। हमारा मुस्तकबिल क्या है। शादियों में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, डांस, बेपरदगी यह सब हराम है। शादी के कार्ड पर सुन्नत का तरीका लिखते हैं। शादी में ज्यादा खर्च कर रहे हैं। शरीयत के हिसाब से शादी होनी चाहिए। ज्यादा खर्च वाली नहीं बल्कि सबसे कम खर्च वाली शादी बरकत वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती ने कहा कि अल्लाह ने निकाह की हिफाजत करने का हुकुम दिया है। मर्द निगाह नीची रखे और अपने नफस की हिफाजत रखें। ऐसे ही महिलाएं भी निगाहें नीची रखें और अपनी हिफाजत करें। अल्लाह का हुक्म है जिस बंदे के दिल में राई के दाने के बराबर घमंड है, वो जन्नत में नहीं जाएगा। दूसरों की तरक्की से जलना, बदगुमानी करना, यह सब बड़े गुनाह हैं। उन्होंने मुसलमानों से दीनी और दुनियावीं शिक्षा देने पर जोर दिया। इस दौरान इस्लामिक स्कॉलर मौलाना मशहूदुर्रहमान जमाली, मस्जिद कुरैशियान के इमाम मौलाना साबिर, कारी अनवार, मुफ्ती खालिद, मुफ्ती एजाजुलहक कासमी, मुफ्ती आबिद, हाजी इकराम इलाही, मुफ्ती इम्तियाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed