{"_id":"694ecbaecd251487340dad16","slug":"theft-in-three-gurudwaras-in-hastinapur-in-one-night-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104261-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हस्तिनापुर में एक ही रात में तीन गुरुद्वारों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हस्तिनापुर में एक ही रात में तीन गुरुद्वारों में चोरी
विज्ञापन
बस्तौरा नारंग के गुरुद्वारे में चोरी होने की जानकारी देते ग्रंथी स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के कई गांवों में बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया और पुलिस सोती रह गई। एक ही रात में चोरों ने एक साथ तीन गुरुद्वारों की गोलक (गुल्लक) चुराकर उनसे पैसा निकाला और आसपास ही के रास्तों में डाल गए। पुलिस ने मामले की छानबीन की। स्वाॅट टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
बृहस्पतिवार देर रात क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग में चोरों ने गुरुद्वारा सिंह सभा में खिड़की के रास्ते घुसकर मुख्य ताला तोड़ते हुए दान की गुल्लक (गोलक) को उठाकर ले गए। शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथि सेवा सिंह गुरुद्वारा पहुंचे तो उन्हें गुल्लक अपने स्थान पर नहीं मिली। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। सीओ पंकज लवानिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुख्य ग्रंथि से मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गोलक में लगभग 35 से 40 हजार रुपये होंगे। वहीं खाली गोलक भी सड़क किनारे पड़ी मिली।
वहीं, चोर दूधली खादर गांव मेंं स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में भी ताला तोड़कर गोलक चोरी कर ली। उसमें से लगभग तीन हजार रुपये चुराकर आरोपी गोलक फेंककर भाग गए। तीसरी वारदात संतपुरा लतीफपुर गांव स्थित गुरुद्वारा साध संगत साहिब में की गई। चोर ताला तोड़कर गोलक चुराकर ले गए। इसमें लगभग डेढ़ से दो हजार रुपये होंगे। छानबीन के बाद गोलक गन्ने के खेत में पड़ी मिली। इस संबंध में बस्तोरा गांव के गुरुद्वारा साहिब के सेवादार जोगेंद्र सिंह ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में चोरों के फुटेज स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। पुलिस की टीम अब उनकी पहचान कर रही है।
विज्ञापन
योजना के तहत की चोरी
चोरों ने गुरुद्वारा साहिब में चोरी करने का प्लान बनाया था। इसके तहत उन्होंने एक ही रात में तीन स्थानों पर अलग-अलग गुरुद्वारों में चोरी की। परंतु पुलिस को इस मामले की भनक तक नहीं लगी। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। वह लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
जल्द किया जाएगा घटना का खुलासा
बस्तोरा नारंग में गुरुद्वारा साहिब में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर जांच की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -पंकज लवानिया,
सीओ, मवाना