{"_id":"5f42b2518ebc3e3d2038fcd8","slug":"thee-waterlevel-of-ganga-back-in-own-path-but-water-fill-in-fields-farmes-have-fodder-problems-mawana-news-mrt497649429","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापस अपनी धारा में पहुंचा गंगा का जलस्तर, खेतों में अभी पानी भरा, चारे की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वापस अपनी धारा में पहुंचा गंगा का जलस्तर, खेतों में अभी पानी भरा, चारे की समस्या
विज्ञापन
भीमकुंड गांव को ट्राली में सवार होकर जाते हुए।
- फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। खादर क्षेत्र में गंगा जलस्तर का धीरे-धीरे कम हो रहा है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं खेतों में अभी पानी भरा हुआ है। इससे किसानों को चारा लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ज्यादा दिन तक जलभराव होने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण खादर क्षेत्र के शेरपुर नई बस्ती के समीप तटबंध टूट गया था। अब शनिवार और रविवार को गंगा के जलस्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई है। खादर क्षेत्र के शेरपुर, नई बस्ती, हंसापुर परसापुर, रठौरा कला, सिर्जोपर, भीमकुंड, किशनपुर आदि गांवों के रास्ते अभी भी जलमग्न हैं। जिन से गुजरने के लिए राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही गंगा पुल तक जाने वाली एप्रोच रोड पर भी बुराहाल है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता पीयूष बालियान के अनुसार इस समय पानी का डिस्चार्ज 74 हजार क्यूसेक चल रहा है। वहीं किसान वीरेंद्र सिंह मनोज चौधरी, बलविंदर सिंह, तीरथ सिंह आदि का कहना है कि ठेके पर खेती करने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। गंगा का पानी अभी भी तैयार खड़ी धान की फसल में भरा हुआ है।
भाजपा नेता ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया
भाजपा कार्यकर्ता विजेंद्र लौहरे ने खादर क्षेत्र के गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बात भी की। उन्होंने बताया कि वे शासन प्रशासन के उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे और समाधान भी होंगे। प्रदीप टांक वाल्मीकि, नंदू जीनवाल सभासद, जोनी नागर प्रधान, जीत सिंह, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

तटबंध को ठीक करने में लगे नरेगा के मजदूर। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन