फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man committed suicide by hanging himself from a ladder using a rope.

Meerut News: युवक ने सीढ़ी से रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की

Thu, 16 Jul 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself from a ladder using a rope.
नारंगपुर गांव में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। गांव नारंगपुर में बुधवार रात युवक अरविंद ने कमरे में लकड़ी की सीढ़ी से रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।
गांव नारंगपुर निवासी अरविंद उर्फ छोटू (25) पुत्र रामगोपाल बुधवार की रात कमरे में पत्नी खुशी के साथ सोया हुआ था। अचानक अरविंद ने अपने कमरे से निकलकर बराबर वाले दूसरे कमरे में पहुंचकर दीवार से लगी लकड़ी की सीढ़ी से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी खुशी की आंख खुली तो कमरे में पति नहीं मिलने पर कमरे से बाहर निकली तो बराबर वाले दूसरे कमरे में सीढ़ी से अरविंद का शव लटका देख चीख निकल गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अरविंद की शादी दो साल पहले जिला बुलंदशहर के गांव बीटा निवासी खुशी के साथ हुई थी। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बड़ा भाई गाजियाबाद में परिवार के साथ रहता है। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी व भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed