फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman reached the court on her husband's divorce, women support Maha Mahasabha

तलाक के बाद महिला ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, हिंदू महासभा से भी मांगा समर्थन

Sun, 09 Apr 2017 02:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 09 Apr 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
The woman reached the court on her husband's divorce, women support Maha Mahasabha
तीन तलाक मुद्दा

खरखौदा के नरहाड़ा निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के उत्पीड़न और तीन तलाक के मामले में बृहस्पतिवार को हिंदू महासभा से समर्थन मांगा है। परिजनों के साथ हिंदू महासभा कार्यालय पर पहुंची महिला आपबीती बताते समय बिलख पड़ी। आरोप है कि कोर्ट के आदेश पर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हिंदू महासभा के नेताओं ने पीड़िता को हर संभव मदद का आश्वास दिया। 

विज्ञापन


खरखौदा थाना क्षेत्र के नरहाड़ा निवासी निजामुद्दीन की दो बेटी अमरीन और फरहीन की शादी खरखौदा क्षेत्र के लड़पुरा गांव में दो सगे भाइयों के साथ अप्रैल 2012 में हुई थी। फरहीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति साकिर दहेज की मांग करता है। विरोध करने पर बंधक बनाकर उसे बेरहमी से पीटा जाता है।

विज्ञापन

तलाक कहकर घर से निकाल दिया

The woman reached the court on her husband's divorce, women support Maha Mahasabha
पति ने कहा तलाक तलाक तलाक

आरोप है कि सितंबर 2016 में साकिर ने अपनी पत्नी फरहीन को तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। फरहीन अपने मायके पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर फरहीन ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद ससुरालियों के खिलाफ खरखौदा थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई। 

देर शाम फरहीन अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन त्यागी से मिलने पहुंची। नवीन त्यागी ने उसे हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को लेकर हिंदू महासभा लड़ाई लड़ेगी। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी। इस मामले को लेकर शुक्रवार को एसएसपी से मिला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed