{"_id":"5f98689f8ebc3e9bb80b9ec2","slug":"the-woman-and-her-brother-attacked-meerut-news-mrt5082501101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा प्यार में युवती और उसके भाई पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफा प्यार में युवती और उसके भाई पर हमला
विज्ञापन
युवती और उसके भाई पर हमला
मुजफ्फरनगर। एकतरफा प्यार में दूसरे वर्ग के युवक ने युवती को गलत नाम बताकर प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक की सच्चाई पता चलने पर युवती ने उससे किनारा कर लिया। इससे खफा आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर सोमवार रात युवती और उसके भाई पर हमला कर दिया। भाई-बहन की कार में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के नई मंडी क्षेत्र की रहने वाली युवती का संपर्क कुछ दिन पूर्व एक युवक से हुआ। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाते हुए युवती से प्रेम संबंध बना लिए। कुछ समय बाद युवती को युवक के दूसरे वर्ग से होने की सच्चाई पता चली। आरोप है कि इसके बावजूद युवक युवती पर प्रेम संबंधों का दबाव बनाते हुए उसके कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। सोमवार रात युवती अपने भाई के साथ कार से आदर्श कॉलोनी रोड से होकर कहीं जा रही थी। आरोप है कि युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि युवक ने युवती व उसके भाई को कार से नीचे खींचकर उनके साथ मारपीट की। उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी गई। शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। नई मंडी थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि मामले में फक्करशाह चौक निवासी अरमान, आरिफ व अजीम के विरुद्ध नामजद तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।