{"_id":"6ada3c15ca6dcd13c00b86eb","slug":"the-woman-alleged-that-she-was-threatened-with-triple-talaq-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114004-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला ने तीन तलाक देने की धमकी का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला ने तीन तलाक देने की धमकी का आरोप लगाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने मारपीट कर घर से निकालने और तीन तलाक की धमकी देने की शिकायत की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कालंद चुंगी निवासी रुखसार की शादी वर्ष 2020 में दिल्ली निवासी दानिश से हुई थी। रुखसार का आरोप है कि पति दानिश, सास संजीदा और ननद दरक्शा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वे अक्सर ताने देते, दहेज मांगते और मारपीट करते थे। करीब तीन महीने पहले ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। पति ने उसे जान से मारने और तलाक देने की धमकी भी दी। सीओ आशुतोष कुमार ने निष्पक्ष जांच की बात कही। बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।