{"_id":"5f16cbad8ebc3e63c03df132","slug":"the-way-of-between-meerut-and-binor-so-bad-the-sp-workers-protested-and-peddy-put-in-the-road-mawana-news-mrt4922350174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-बिजनौर मार्ग पर गड्ढों में जलभराव, सपा कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-बिजनौर मार्ग पर गड्ढों में जलभराव, सपा कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई कर जताया विरोध
विज्ञापन
मेरठ-बिजनौर मार्ग पर गड्ढे में फंसे कैंटर को निकाली क्रेन।
- फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। मवाना खुर्द में बिजनौर-मेरठ मार्ग पर गड्ढे एवं जलभराव के चलता सोमवार को ट्रक फंस गया। उसे क्रेन मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने जलभराव में धान की बुआई कर तथा नाव चलाकर सरकार पर जनसुविधाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
गांव मवाना खुर्द में मेरठ-बिजनौर मार्ग बीते कई माह से गड्ढे एवं जलभराव के चलते बदहाल है। घरों के पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर जमा हो जाता है। बरसात के दिनों में हालात बद से बदतर हो गए हैं। लोगों की शिकायत पर एसडीएम भी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार दोपहर में मेरठ की ओर से आ रहा ट्रक गड्ढे में फंस गया। उसे कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से खिंचवाकर निकलवाया गया।
उधर, सपा अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव किशोर टांक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मार्ग की बदहाली पर ऐतराज जताया। उन्होंने जलभराव वाले स्थान पर विरोधस्वरूप धान की बुआई की। यहां किशोर टांक ने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास के दावे झूठे हैं। प्रदेश सरकार तीन साल में सड़क बनवाना तो दूर गड्ढे तक नहीं भरवा सकी है। उन्होंने चेतावनी दी की यदि एक सप्ताह में सड़क निर्माण शुरू नहीं किया तो प्रदर्शन किया जाएगा। उनके साथ निरवैर खालसा, मनोज बंसल, हारुन मलिक, साजिद मलिक, जगवीर, कपिल त्यागी, संदीप जाटव, नौशाद सैफी आदि रहे। वहीं, सपा अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विपिन मनोठिया वाल्मीकि के नेतृत्व में मवाना खुर्द गांव में मुख्य मार्ग पर नाव चलाकर उसकी बदहाली तथा विकास कार्यों की अनदेखी के खिलाफ विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि काफी समय से यह मार्ग बदहाल है। सरकार द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सड़क का सुधार किए जाने की मांग की। शीघ्र संज्ञान नहीं लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां असलम सलमानी, पप्पू सूद, अरशद राजपूत, जेपी सिंह, अमित, श्रवण, कपिल, सागर, राहुल, मोहम्मद नफीस आदि रहे।

मेरठ-बिजनौर मार्ग पर गड्ढों में हुए जलभराव में धान की रोपाई कर विरोध जताते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन