{"_id":"63491b4cec75dc1414188403","slug":"the-victim-girl-has-demanded-action-from-the-ssp-in-meerut-sexual-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पीड़ित युवती की आपबीती सुन उड़े SSP के होश, सख्त कार्रवाई के दिए आदेश, 14 दिन पहले हुआ था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पीड़ित युवती की आपबीती सुन उड़े SSP के होश, सख्त कार्रवाई के दिए आदेश, 14 दिन पहले हुआ था निकाह
Fri, 14 Oct 2022 02:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:15 PM IST
सार
निकाह के 14 दिन बाद ही पीड़ित युवती एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। पीड़िता ने एसएसपी को आपबीती सुनाई तो पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एक युवती के निकाह को मात्र 14 दिन हुए और वह शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गईं। उसने एसएसपी को आपबीती सुनाई तो अधिकारी भी हैरान रह गए। इस दौरान पीड़ित युवती पुलिस अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रोई। एसएसपी ने पीड़ित युवती को कार्रवाई का पूरा आश्वासन देते हुए संबंधित थाना पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
देवर-जेठ और ससुर पर दुष्कर्म का आरोप
14 दिन पहले सात जन्मों के बंधन में बंधी विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि देवर, जेठ और ससुर ने उसके दुष्कर्म किया। वहीं शुक्रवार को पीड़ित युवती एसएसपी दफ्तर पहुंचीं और प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान की हत्या से दहल उठा पूरा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई ये बड़ी वजह
विज्ञापन
बताया गया कि बीते एक अक्तूबर को युवती का रिजवान के साथ निकाह हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर चाय में जहरीला पदार्थ देकर हत्या की कोशिश भी की गई।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: स्कूल बस ने मासूम को कुचला, परिवार में मचा कोहराम, तनाव बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस
पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में मवाना थाने में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मवाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।