फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Tricolour is a symbol of our pride and unity: Vice-Chancellor

तिरंगा हमारे गौरव और एकता का प्रतीक : कुलपति

Sun, 09 Aug 2026 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 09 Aug 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
The Tricolour is a symbol of our pride and unity: Vice-Chancellor
खेल विश्वविद्यालय की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर खेल विश्वविद्यालय की ओर से विशेष जन जागरूकता वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें कुलपति सेवानिवृत्त मेजर जनरल दीप अहलावत ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान, गौरव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने विवि के सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता व नागरिक एकता आदि को लेकर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान, गौरव और एकता का प्रतीक है। इसके सम्मान एवं गरिमा की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने विवि के विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता एवं देशप्रेम की भावना को अभिव्यक्त करने का अवसर है। मुख्य अतिथि प्रोफेसर गोबिंद मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भावनात्मक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों से जुड़ा हुआ है और जन्म से लेकर जीवन के अनेक राष्ट्रीय एवं सामाजिक अवसरों तक हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रतिनिधित्व करता है। इस मौके पर विवि प्रशासन से अन्य अधिकारी व समस्त छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed