फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The strength of 1.5 billion sons will weigh heavily upon the world...

Meerut News: डेढ़ अरब बेटों की ताकत दुनिया पर भारी होगी...

Mon, 26 Oct 2026 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
The strength of 1.5 billion sons will weigh heavily upon the world...
शक्ति उपासना समारोह में काव्य पाठ करते हुए कविय​त्री। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
मवाना में अमर शहीदों को समर्पित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। साहित्यिक और सामाजिक हिन्दी पत्रिका मौन मुखर ने कवि सम्मेलन आयोजित किया। यह आयोजन राष्ट्र के अमर शहीदों एवं जांबाज सैनिकों को समर्पित था। इसे ऐतिहासिक मौन मुखर महोत्सव के तहत संपन्न किया गया।
कवि सम्मेलन राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर के क्रीड़ास्थल पर हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने किया। अध्यक्षता टीकम सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों और ब्लॉक प्रमुखों ने भी इसमें भाग लिया। उन्होंने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। साथ ही अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित मौन मुखर साहित्यकार सम्मान मशहूर शायर बिजेंद्र परवाज को मिला। आजाद कुमार बंसल समाजसेवी सम्मान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. योगेश प्रधान को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की शुरुआत कवयित्री तृषा शर्मा की सरस्वती वंदना से हुई। ओज के सशक्त हस्ताक्षर कवि अर्जुन सिसोदिया ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कविता पढ़ी। उन्होंने कहा कि डेढ़ अरब बेटों की ताकत दुनिया पर भारी होगी। मशहूर हास्य शायर डॉ. पॉपुलर मेरठी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यंग्यकार मनवीर मधुर ने राजनीति के गिरते स्तर पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान के साधक तालियों तक और शुद्ध गंगा आचरण गालियों तक आ गए। हास्य कवि बलबीर सिंह खिचड़ी, सुल्तान सिंह सुल्तान और धौलपुर से रामबाबू सिकरवार ने भी अपनी रचनाएं सुनाईं। वरिष्ठ कवि सत्यपाल सत्यम, गीतकार संजीव भ्रमर और सह-संयोजक यशपाल फक्कड़ ने भी व्यंग्य किए। इन सभी कवियों ने समसामयिक मुद्दों पर तीखे कटाक्ष किए। संचालन नौशाबा परवीन और मनवीर मधुर ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर सर्वेश चौधरी, डाॅ. शुभम त्यागी, ओमवीर भड़ाना, लोकेश ठेकेदार, अक्षय गर्ग, नीता वर्मा, श्याम लाल गुप्ता, विपिन मनचंदा, डॉ. विनय पंवार, विजय प्रधान, विप्रेंदु सुधा वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

शक्ति उपासना समारोह में काव्य पाठ करते हुए कवियत्री। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।

शक्ति उपासना समारोह में काव्य पाठ करते हुए कवियत्री। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।

शक्ति उपासना समारोह में काव्य पाठ करते हुए कवियत्री। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।

शक्ति उपासना समारोह में काव्य पाठ करते हुए कवियत्री। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed