फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The shooters of Meerut dominated the first day

पहले दिन मेरठ के शूटरों का रहा दबदबा

Sun, 24 Nov 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
The shooters of Meerut dominated the first day
पहले दिन मेरठ के शूटरों का रहा दबदबा
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। रोहटा रोड संगम टावर स्थित वास रायफल प्रांगण में शनिवार को इंडियन शूटिंग लीग 2019 का शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री यशवंत सैनी और भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने पिस्तौल से निशाना साधकर कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में पहले दिन करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें मेरठ, बुलंदशहर, बागपत के निशानेबाजों में मेरठ के निशानेबाज आगे रहे। मेरठ के निशानेबाज अनिकेत मलिक ने आईएसएसएफ एयर पिस्टल में 600/545 स्कोर किया। खुशी मलिक ने एनआर एयर पिस्टल में 400/371 स्कोर किया। देवांश गुप्ता ने एनआर एयर पिस्टल में 400/363 स्कोर किया। जतिन कौशिक ने एनआर एयर पिस्टल में 400/370 स्कोर किया। ध्रुव सिवाच ने एनआर एयर रायफल में 400/372 स्कोर किया। लक्ष्य ने बाल वर्ग में 200/181 एनआर एयर पिस्टल में स्कोर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजक विवेक आत्रेय शर्मा, अंकित गुप्ता, दीपक तोमर, ललित सिरोही, रवि गुप्ता, नवनीत गुप्ता, विपिन राणा, नीतू, नितिन पूनिया, संजीव जिंदल, अभिषेक शर्मा, रोहित सोम, भाजपा सहारनपुर महामंत्री प्रमोद कौशिक, भाजपा महामंत्री संजय त्रिपाठी, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, पार्षद राजेश खन्ना, पार्षद संजय सैनी, दुष्यंत रोहटा, नवाब सिंह लखवाया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed