फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the sadbhavna sammelan will be held on seven november

सात नवंबर को होगा सद्भावना सम्मेलन

Wed, 06 Nov 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
the sadbhavna sammelan will be held on seven november
सरधना। सरधना नगर में मंगलवार को विद्यार्थी विकास मंच की बैठक कार्यालय पर हुई। जिसमें सात नवंबर को आयोजित होने वाले सद्भावना सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा हुई। अध्यक्ष फैय्याज अहमद ने बताया कि एसडीएम अमित कुमार भारतीय द्वारा यह पहल की गई है। ताकि सद्भावना संदेश सभी तक पहुंचे। सम्मेलन में चारों धर्म के धर्म गुरुओं को आमंत्रित किया गया है। जो राष्ट्रीय एकता के लिए सदभावना को संदेश देंगे। सम्मेलन में मुख्य रूप से महामण्डलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद महारजा हरिद्वार, काजी जैनुर राशिदीन नायब शहर काजी मेरठ, ज्ञानी प्रेम सिंह मुख्य सिख गुरुग्रंथी थापरनगर मेरठ, रेबरन पादरी मुनेश जोनसन मुख्य सलाहकार राष्ट्रीय ईसाई महासंघ को आमंत्रित किया गया है। बैठक का संचालन शाहवेज अंसारी ने किया। बैठक में डॉ. शादाब रहमान, हाजी अकबर, अली शाह, निरंजन शास्त्री, पंकज जैन, दीपक शर्मा, रिहान मलिक, जावेद अब्बासी व दीपक सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed