फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The rumor of being a corona patient spread in Saharanpur district of Uttar Pradesh

कंबोडिया से आया युवक, शहर में मचा कोरोना से पीड़ित होने का शोर, जांच के लिए पहुंची टीम

Mon, 16 Mar 2020 07:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Mar 2020 07:23 PM IST
सार

कंबोडिया से आए युवक के कोरोना पीड़ित होने की अफवाह फैला दी गई। इससे शहर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
The rumor of being a corona patient spread in Saharanpur district of Uttar Pradesh
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना को लेकर अफवाहों का दौर भी शुरू हो चुका है। जैन बाग में कंबोडिया से आए युवक के कोरोना पीड़ित होने की अफवाह फैला दी गई। इससे हड़कंप मच गया। युवक के कंबोडिया लौटने के बाद मोहल्ले में दवा का छिड़काव कराया गया। युवक के पद चिन्हों तक पर दवा छिड़कवाई गई।

विज्ञापन


सहारनपुर में जैन बाग क्षेत्र के वीर नगर निवासी विनोद कुमार का बेटा मोहित ठक्कर अपनी बुआ के बेटे के साथ व्यापार करता है। व्यापार के सिलसिले में उसका कंबोडिया आना- जाना लगा रहता है। होली मनाने के लिए वह सात मार्च को सहारनपुर आया था। होली मनाने के बाद रविवार 15 मार्च को कंबोडिया लौट गया। 16 मार्च को किसी ने अफवाह फैला दी कि मोहित ठक्कर कोरोना से इफेक्टेड है। कुछ ही देर में नगर निगम के कर्मचारी दवा का छिड़काव करने मोहल्ले में पहुंच गए। नालियों और सड़कों पर दवा का छिड़काव किया गया। जहां से मोहित गुजरा था, वहां तक लोगों ने दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस: मेरठ में नौ मरीजों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव, विदेश से आए 34 लोग अभी निगरानी में 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस सबसे मोहित के पिता विनोद कुमार व्यथित नजर आए। उनका कहना है कि मोहित पूरी तरह स्वस्थ है, वह हर 15-20 दिन में कंबोडिया जाता रहता है। विनोद कुमार ने यह स्वीकार किया कि 15 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बताया था कि मोहित पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने मोहित को लेकर लोगों के रवैये पर हैरानी व्यक्त की। 

नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि मोहित कंबोडिया से आया था और वापस चला भी गया। उसे किसी प्रकार की तकलीफ नहीं है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। विभाग की टीम ने एहतियातन मामले की पूरी जानकारी जुटा ली थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed