फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The robbery that took place at a water tank two months ago was revealed, two accused arrested

Meerut News: दो माह पहले पानी की टंकी पर हुई लूट का खुलासा

Mon, 15 Sep 2025 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The robbery that took place at a water tank two months ago was revealed, two accused arrested
खरखौदा। करीब दो माह पहले गांव पांची में पानी की टंकी पर चौकीदार के साथ मारपीट कर बंधक बनाकर सोलर पैनल का केबल व बैटरी लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों से एक बैटरी व कुछ नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पांची में गांव में बाहर की ओर बनी पानी की टंकी पर 22 जुलाई की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार रतन पाल के साथ मारपीट की की और उसे बंधक बना लिया था। बदमाश लाखों रुपये कीमत का सोलर पैनल का केबल व बैटरी लूट ले गए थे। घटना के करीब दो माह बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गांव कूडी अंडरपास के नीचे संदिग्ध हालात में मिले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने गांव पांची में टंकी पर हुई लूट की घटना करना स्वीकार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम गुलाब व यूसुफ निवासी असौड़ा थाना हापुड़ देहात बताया। पुलिस ने दोनों से एक-एक तमंचा व टावर से लूटी गई एक बैटरी व कुछ नकदी बरामद की। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने केबल बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed