{"_id":"5fb254ac8ebc3e9bba212984","slug":"the-risk-of-corona-is-increasing-again-in-meerut-and-five-people-died-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, दो दिन में पांच की मौत, 264 मिले नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, दो दिन में पांच की मौत, 264 मिले नए मरीज
Mon, 16 Nov 2020 04:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Nov 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना बढ़ने लगा है। शनिवार और रविवार को दो दिनों में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 264 नए मरीज मिले हैं। यह दोनों दिन के सैंपलों के हिसाब से करीब 8.7 प्रतिशत है। शनिवार को यह 7.7 प्रतिशत था और रविवार को 9.48 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि शनिवार को शिवलोकपुरी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध और मेडिकल क्षेत्र की 67 वर्षीय महिला की मौत हुई। वहीं, रविवार को गंगानगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, सुभाष नगर निवासी 86 वर्षीय वृद्ध और भीम सिंह नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। अब तक 336 मरीजों की मौत हो चुकी है। नए मरीजों में स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक, घरेलू महिलाएं, छात्र, नौकरीपेशा और कारोबारी आदि हैं। दो दिन में 3041 सैंपलों की जांच हुई। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 14800 हो गई है। 322 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 13102 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। 1362 एक्टिव मरीज हैं। 845 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
कोरोना से युवक की मौत, 30 पॉजिटिव मिले
मेडिकल कॉलेज में भर्ती परीक्षितगढ़ के कोरोना पीड़ित युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने सूरजकुंड श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के परिजनों और संपर्क में आए लोगों की जांच की। इसमें मृतक के भाई समेत 11 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं दौराला क्षेत्र में 19 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 65 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: चिकन नहीं बनाने पर प्रेमिका की हत्या, परिवार में मचा कोहराम
मरीज की मौत पर जेआर निलंबित
मरीज की मौत के मामले में एक जूनियर रेजिडेंट को 10 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में जांच चल रही है। हालांकि प्राचार्य का कहना है कि जांच में रेजिडेंट की गलती प्रतीत नहीं हो रही है। उसे जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रह्लाद नगर निवासी विजय की मौत के मामले में परिजनों ने मेडिकल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। कहा था कि इमरजेंसी में इलाज नहीं मिला तो वह निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रात में ही प्रथम दृष्टया कार्रवाई करते हुए उसे 10 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/