{"_id":"68a86eae1d32c8c4ef09e3d6","slug":"the-purity-of-water-brings-purity-in-life-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109403-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल की निर्मलता जीवन में लाती है पवित्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल की निर्मलता जीवन में लाती है पवित्रता
विज्ञापन
पर्युषण महापर्व के तृतीय दिवस पर अष्टप्रकारी पूजन संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के तृतीय दिवस पर श्रीशांतिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक ट्रस्ट संघ द्वारा भव्य अष्टप्रकारी पूजन का आयोजन किया गया। पूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ठा. शिवकुमार राणा मण्डल टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्यों जल, चन्दन, पुष्प, धूप, दीप, अक्षत, नैवेद्य व फल से परमात्मा का पूजन किया। पूजन के उपरांत प्रभु की आरती, शांतिधारा एवं चैत्य वंदन किया गया। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि अष्ट द्रव्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जल की निर्मलता जीवन में पवित्रता लाती है। चन्दन की शीतलता आत्मिक शांति का प्रतीक है। पुष्प की सुगंध भक्ति का भाव है, धूप से कर्मों का दहन होता है। दीपक आत्मा में प्रकाश का प्रतीक है, अक्षत जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति का संकेत देते हैं।
नैवेद्य परमात्मा को श्रेष्ठ आहार अर्पण है और फल से परमात्मा से उच्च आशीर्वाद की आकांक्षा दर्शाई जाती है। श्रद्धालुओें ने माता पद्मावती देवी को चोला अर्पित कर खीर का भोग लगाया गया एवं प्रभावना वितरण किया गया। पूजन के लाभार्थी सतेंद्र जैन, आलोक जैन, आदित्य जैन रहे। पूजन आयोजन में सुन्दरी जैन, गरिमा जैन, पिंकी जैन व रमेश चंद जैन रहे। इस अवसर पर संजय जैन, अमित जैन, सुनील जैन, गिरीश जैन, सुरेश जैन, सोहनलाल, राजीव जैन, शानू जैन, विवेक जैन, पंकज टाली, दीपक शर्मा, रक्षित गर्ग, प्रदीप बुद्धिराजा, मनमोहन त्यागी आदि मौजूद रहे।