उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में नकुड़ क्षेत्र के नयागांव स्थित शिव मंदिर में पुजारी ने सोमवार की सुबह भगवान भोलेनाथ की मूर्ति के सामने नाग को बैठे देखा तो कौतूहल का विषय बन गया। इस दौरान मंदिर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दूध और रुपए आदि चढ़ाये। इसके साथ ही बम बम भोले और भोलेनाथ के जयकारे लगाये।
मंदिर में दिखा ऐसा नजारा... पुजारी भी हैरान, देखने वालों की उमड़ी भीड़, बना कौतूहल का विषय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी लक्ष्मी चंद ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वह पूजा करने के लिए मंदिर गये तो विराजमान शिव भगवान की मूर्ति के आगे बैठे नाग को देखकर वह चौक गये। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी को दी। कुछ ही देर बाद मंदिर में नाग के प्रकट होने की सूचना पूरे गांव में फैल गई।
यह भी पढ़ें: दुस्साहस: हिस्ट्रीशीटर ने एसपी और प्रधान पति को दी धमकी, ऑडियो वायरल, पढ़ें क्या हुई बातचीत
इसके बाद तो मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कोई नाग को दूध पिलाने लगा तो किसी ने रुपए चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी ने बताया नाग कई घंटे तक शिव भगवान की मूर्ति के सामने बैठा रहा। बाद में भीड़ अधिक बढ़ने लगी तो किसी भी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने नाग को लोहे के जालीनुमा एक टोकरे से ढक दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/