फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor crook threatens SP over a phone call audio viral crime news in UP

दुस्साहस: हिस्ट्रीशीटर ने एसपी और प्रधान पति को दी धमकी, ऑडियो वायरल, पढ़ें क्या हुई बातचीत

Mon, 20 Jul 2020 11:44 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 20 Jul 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Bijnor crook threatens SP over a phone call audio viral crime news in UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना किरतपुर के एक हिस्ट्रीशीटर का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि उसने एसपी संजीव त्यागी को धमकी दी है। वायरल ऑडियो में वह कह रहा है कि अगर वह अपनी जिद पर आ गया तो एसपी को रात नहीं उतरने देगा। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उसने प्रधान पति को जानलेवा हमले में समझौता नहीं करने पर खात्मा करने की भी धमकी दी। हिस्ट्रीशीटर कई मामलों में वांछित चल रहा है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश है।
विज्ञापन


धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गांव भनेड़ा का रहने वाला है और उस पर लूट, चोरी, डकैती आदि संगीन धाराओं के 37 मुकदमे दर्ज हैं। गत 16 जुलाई को उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर गांव भनेड़ा के प्रधान पति इस्तियार पर जानलेवा हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की सीसीटीवी फुटेज में रियाज खुद भी फायरिंग करता नजर आ रहा है। इस मामले में प्रधान पति ने रियाज व उसके चार साथियों के खिलाफ किरतपुर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

रियाज ने मोबाइल से कॉल करके प्रधान पति इस्तियार को समझौता न करने पर उसका खात्मा करने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का ऑडियो वायरल हो गया। 



कुछ इस तरह से धमकी दे रहा है हिस्ट्रीशीटर
रियाज:
तू पुलिस व मीडिया वालों को दुकान पर बैठाकर मेरे एनकाउंटर कराने की बात कर रहा है। 
इस्तियार: लॉक डाउन की वजह से दो दिन तक कागज नहीं बन सकते हैं। 
रियाज: तुझे बकरीद नहीं उतरने दूंगा, उससे पहले मार दूंगा, चाहे खुद भी मर जाऊं और बकरीद न उतरे। बढ़ापुर के जॉनी (एक लाख का इनामी, जो मुठभेड़ मारा गया था) की तरह तेरा खात्मा कर दूंगा, मेरी मरी मां की कसम, तुझे छोडूंगा नहीं। एसपी... (गाली), उसे भी मार दूंगा। रात नहीं उतरने दूंगा। चाहे मैं भी मर जाऊं। रिश्तेदार हो तुम, नशे में दोस्तों के साथ जाकर गलती कर ली। अब जो चाह रहे हो कर दूंगा। 
इस्तियार: पुलिस लॉकडाउन में घर के चक्कर लगा रही है तो पुलिस को कैसे भगा दें। रियाज को पकड़ने उसके घर पर तो नहीं जा रही है। रियाज पर कोई आंच नहीं आने दूंगा, वादा कर लिया है। 
रियाज: पिस्टल खरीदने को पैसे दिए हैं। 
इस्तियार: लोग तुम्हें चढ़ा रहे हैं। 
रियाज(गुस्से में): वकील को भी मार दूंगा। तुम्हारी दुकान पर शाम के समय आठ दस पुलिसवाले थे। एक आदमी ने बताया है, तुम पुलिसवालों से रियाज का एनकाउंटर कराने की बात कर रहे हो। पूरे जिले की पुलिस चाहे दुकान पर बैठा ले अगर उसे जिद चढ़ गई तो वह दुकान में घुसकर मार देगा। दोनों के खानदान बर्बाद हो जाएंगे। तुम्हें मरने के बाद तुम्हारा भाई भी दिखाई नहीं देगा। परिवार गांव छोड़कर चले जाएंगे और यही हाल मेरे परिवार का भी होगा।

पुलिस के साथ संबंधों का दिया हवाला
हिस्ट्रीशीटर वायरल ऑडियों में कह रहा है कि किरतपुर के कोतवाल ने भी उससे कह दिया है कि अपने हाथ-पैर में गोली मारकर आ जाए। पर वह ऐसा नहीं कर रहा है। 

रियाज ने कहा है कि कसम खाकर कह रहा हूं कि तुम्हारे खिलाफ 376 की रिपोर्ट दर्ज करा दूंगा, चाहे 50 लाख रुपये खर्च करने पड़े या सारे प्लॉट बिक जाएं। 

वह इस काम को कराने वाले के बराबर रुपये तोल देगा। तुम्हें मार दिया तो खानदानी दुश्मनी शुरू हो जाएगी और दोनों के बच्चों में यह दुश्मनी चलती रहेगी। चुनाव वुनाव कुछ नहीं होंगे और वह पहले ही उसे निपटा देगा।

किरतपुर के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने कहा कि रियाज से मेरी कोई बात नहीं हुई है। वह अपनी ओर से हाथ पैर में गोली मारने की बात कह रहा है। कातिलाना हमले के मामले में पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है।

बिजनौर के एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, उसकी तमाम हरकतें सामने आई हैं। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed