{"_id":"644127a9a9780cedbd05be42","slug":"the-post-office-building-has-sunk-into-the-ground-in-meerut-district-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : पोस्ट ऑफिस का ये हाल देख हर कोई हैरान, जमीन में धंसे पिलर, लोगों ने लगाया ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : पोस्ट ऑफिस का ये हाल देख हर कोई हैरान, जमीन में धंसे पिलर, लोगों ने लगाया ये गंभीर आरोप
Thu, 20 Apr 2023 05:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 20 Apr 2023 05:23 PM IST
सार
Meerut News : पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग के पिलर अचानक जमीन में धंस गए। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग जमीन में धंस गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में घंटाघर के पास पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग का काफी हिस्सा जमीन में धंस गया है। दीवारों के साथ पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी की टीम ने निरीक्षण किया है। पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग को खाली करा दिया गया है। स्थानीय निवासी भूरा, सलीम, निलोफर, हामिद आदि ने बताया कि कुछ मकानों में भी दरारें आ गईं हैं।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि पास में अप्सरा सिनेमा बन रहा है, जिसमें बेसमेंट की खुदाई की गई। मिट्टी निकालने के कारण मकानों में दरारें आईं। जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि छतरी पीर से घंटाघर तक नाले का निर्माण पीडब्ल्यूडी कर रहा है। इसमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसके सारस्वत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की टीम ने निरीक्षण किया और राहत कार्य किए। सीमेंट से नींव भरने के साथ ही बल्लियां लगाकर कॉशन दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाले पर अवैध निर्माण किए गए हैं। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की ओर से काफी पहले ही अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह
अपर नगरायुक्त ने भी निरीक्षण किया
अपर नगरायुक्त ममता मालवीय ने डाकघर की इमारत का निरीक्षण किया। सीनियर पोस्टमास्टर एसके शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम पाइप लाइन फटने के कारण बिल्डिंग में रात के समय दरार आई थी। सुबह ही डाकघर के पीछे का हिस्सा खाली कर दिया गया। इस संबंध में थाना देहली गेट को भी सूचना दी गई है। प्रवर डाक अधीक्षक अनुराग निखारे ने बताया कि गाजियाबाद से आई इंजीनियर की टीम ने भी इमारत का निरीक्षण किया है। राहत कार्य किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया