{"_id":"639642b4f342da73d61470e5","slug":"the-police-opened-the-jam-by-reprimanding-the-poles-the-jam-remained-for-an-hour-mawana-news-mrt6173519153","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने डंडे फटकार जाम खुलवाया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने डंडे फटकार जाम खुलवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने डंडे फटकार कर जाम खुलवाया, एक घंटे रहा जाम
मवाना। थाने के पास मुख्य मार्ग पर लगे जाम को पुलिस ने डंडे फटकार कर खुलवाया। लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहन, ठेली आदि तथा ई-रिक्शा की भरमार के कारण अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
रविवार को साप्ताहिक पैठ के चलते स्थिति और भी अधिक विस्फोटक हो जाती है। रविवार को थाने के पास प्राइवेट बस, ई-रिक्शा आदि के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहनों की लंबी लाइन लगने तथा घंटों जाम की स्थिति रहने के बाद पुलिस सड़क पर उतरी तथा ई-रिक्शा तथा प्राइवेट बसों को हटाने के लिए पुलिस ने डंडे फटकारे। इसके बाद सड़क पर लगा जाम खुल सका।
वहीं थाने की दीवार के पास पूर्व थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही ने वाहनों के खडे़ होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। वाहन खडे़ होने पर चालान आदि किए थे। उनके यहां से चले जाने के बाद फिर से थाने की दीवार के पास फुटपाथ पार्किंग में तब्दील हो गया है। सबसे अधिक अस्थाई अतिक्रमण की स्थिति थाने के आसपास है। लेकिन पुलिस अस्थाई अतिक्रमण हटाने के बजाय जाम खुलवाकर इतिश्री कर लेता है। कई बार स्थानीय नागरिक जाम से स्थाई निजात की मांग अधिकारियों से कर चुके हैं।