{"_id":"5cc2dab2bdec22144b7f19fc","slug":"the-police-did-not-take-action-in-this-case-after-attack-on-girl-student-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में बेटी को थाने लेकर पहुंचे पिता को धक्का देकर भगाया, छात्रा पर मनचलों ने किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में बेटी को थाने लेकर पहुंचे पिता को धक्का देकर भगाया, छात्रा पर मनचलों ने किया था हमला
Fri, 26 Apr 2019 04:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 26 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
यूपी के मेरठ शहर में पुलिस की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां शुक्रवार को एक व्यक्ति अपनी घायल बेटी को एंबुलेंस से लेकर महिला थाने में शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे थाने से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इस मामले कार्रवाई करना तो दूर पुलिसकर्मियों ने शिकायत तक नहीं सुनी।
विज्ञापन
सवाल है कि आखिर पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं की? सवाल यह भी है कि पुलिसकर्मियों ने पीड़ित व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया? यह गंभीर मामला है। अगर पुलिस ही आम लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करेगी तो पुलिस से लोगों का विश्वास उठ जाएगा।
विज्ञापन
ये था मामला
दरअसल, थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने एक छात्रा पर हमला किया था। इसी मामले में पीड़ित पिता शुक्रवार को एंबुलेंस से बेटी को लेकर महिला थाने में शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता के पिता को थाने से धक्का देकर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
अब देखना यह होगा कि पीड़ित छात्रा को कैसे इंसाफ मिलेगा। क्या अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश देंगे?
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/