{"_id":"5fcfea9d8ebc3ecf6c6a9215","slug":"the-plant-will-run-today-without-joint-inspection-city-news-mrt5146991164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के संयुक्त निरीक्षण बगैर ही आज चलेगा प्लांट, होगी लाइनों की धुलाई, शाम को घरों तक पहुंच सकता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी के संयुक्त निरीक्षण बगैर ही आज चलेगा प्लांट, होगी लाइनों की धुलाई, शाम को घरों तक पहुंच सकता है पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त निरीक्षण के बगैर ही आज चलेगा प्लांट
- लाइनों की होगी धुलाई, शाम को हो सकती है गंगाजल की आपूर्ति
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर आयुक्त द्वारा बनाई गई संयुक्त निरीक्षण कमेटी की जांच के बिना ही भोला की झाल स्थित 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को 54 दिन बाद चालू करने की तैयारी कर ली गई है। नगर निगम के जीएम जलकल रतन लाल का कहना है कि बुधवार सुबह प्लांट चालू करके पहले पानी की लाइनों की धुलाई और लीकेज चेकिंग की जाएगी। सब कुछ ठीक होने के बाद जलाशय भरकर शाम को गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को सफाई के लिए बंद कर दिया गया था। तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने प्लांट निरीक्षण के लिए जीएम जलकल, अधिशासी अभियंता यांत्रिकी खंड जल निगम और जल निगम की नगर कार्य इकाई के परियोजना प्रबंधक की तीन सदस्यीय संयुक्त कमेटी बनाकर रिपोर्ट ली थी। जीएम जलकल ने कमेटी में शामिल अधिशासी अभियंता यांत्रिकी खंड के बगैर ही निरीक्षण कर बुधवार से प्लांट को चालू करने को कह दिया है। जीएम रतन लाल ने बताया कि निरीक्षण में प्लांट की अधिकतर चीजें मेंटेन कर ली गई है। सफेदी और प्रकाश संबंधी काम प्लांट चालू होने के बाद पूरे कर लिए जाएंगे। बुधवार सुबह को प्लांट की पाइप लाइनों को साफ करने के लिए चलाया जाएगा।
तीन में से चलेगा एक पंप
प्लांट में तीन बड़े पंप लगे हैं। लेकिन एक पंप को ही चलाया जा रहा है। इससे 100 एमएलडी की बजाय शहर को केवल 35 एमएलडी पानी ही मिल पाता है। 100 एमएलडी पानी के लिए तीनों पंप चलाने होंगे।