{"_id":"67df1f9d7b15fab1fb045381","slug":"the-operator-died-after-coming-in-contact-with-the-high-tension-line-meerut-news-c-72-1-mct1002-130515-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिचालक की मौत
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के अछरौंडा काशी मार्ग स्थित एक फैक्ट्री के गेट पर परिचालक ऊपर से जा रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से झुलसकर वह ट्रक से नीचे जा गिरा। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सुरंगपोट थाना क्षेत्र के गांव दराबा निवासी शफीक ट्रक ड्राइवर है। शनिवार सुबह शफीक जम्मू-कश्मीर से ट्रक में बाडी बिल्डिंग का सामान लेकर अपने भांजे शोएब अख्तर पुत्र रफीक के साथ अछरौंडा काशी मार्ग स्थित एक फैक्ट्री में आया था। फैक्ट्री गेट पर सामान उतारने के लिए ट्रक के ऊपर चढ़कर शोएब रस्सी खोल रहा था। इसी दौरान शोएब का सिर ऊपर से जा रही 33 हजार केवी की विद्युत लाइन से टकरा गया। शोर शराबा सुनकर फैक्ट्री कर्मी पहुंचे और गाड़ी से शोएब को अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।