फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: The old admit card is also valid, examination will be done at 202 centers

सीसीएसयू अपडेट: एक सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं, पुराने प्रवेश पत्र भी होंगे मान्य, ये है परीक्षाओं की तिथि

Wed, 26 Aug 2020 10:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: The old admit card is also valid, examination will be done at 202 centers
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली, ट्रेडिशनल सेमेस्टर, प्रोफेशनल सेमेस्टर और बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। पहले परीक्षा 208 सेंटरों पर हो रही थी, लेकिन अब ये 202 सेंटरों पर होगी। इनमें 68 केंद्रों के नाम की घोषणा कर दी गई है, अन्य की सूची आज जारी होगी। छात्र-छात्राएं बुधवार से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पुराने प्रवेशपत्र भी मान्य होंगे। अगर किसी का एडमिट कार्ड खो गया तो वह दोबारा से वेबसाइट से डाउनलोड कर सकता है।

विज्ञापन


सीसीएसयू के कॉलेजों में चार महीने से अटकी परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू हो रही हैं। इनमें यूजी-पीजी में सिर्फ फाइनल ईयर की परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाना है। पेपर की अवधि घटाने के कारण इस बार पालियों का समय भी बदला गया है। पहली पाली की परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 10 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षाएं 11.30 से 1.30 तक और तीसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2.30 से 4.30 के बीच सोशल डिस्टेसिंग के साथ होनी हैं। परीक्षा में यूजी-पीजी कोर्सों के एक लाख 60 हजार छात्र-छात्राएं एवं 30 हजार बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि मंगलवार को 202 सेंटर फाइनल कर दिए गए हैं। कुछ सेंटर रह गए हैं, उनकी सूची बुधवार को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आज से डाउनलोड करें प्रवेशपत्र
वार्षिक प्रणाली की परीक्षाएं 18 मार्च से स्थगित हुईं थी। सभी छात्र-छात्राओं ने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए थे। ऐसे में पुराने एडमिट कार्ड मान्य होंगे। सेमेस्टर और बीएड कोर्स में एडमिट कार्ड बुधवार शाम से डाउनलोड होने शुरू होंगे। वार्षिक प्रणाली में अगर किसी का एडमिट कार्ड खो गया है तो वह दोबारा से डाउनलोड कर सकता है। वहीं सीसीएसयू कैंपस में संचालित कोर्सों की परीक्षाएं 14 सितंबर से होनी हैं। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम बुधवार को जारी होगा। कैंपस की परीक्षाएं कॉलेजों से अलग होती हैं, ऐसे में छात्रों को परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: पहले शराब पार्टी... फिर गोलियों से भून डाला, खौफनाक हैं हत्या की ये दो वारदात

ये है परीक्षाओं की तिथि
- एक सितंबर से वार्षिक प्रणाली में शुरू होंगी बीए-बीएससी-बीकॉम आदि विषय की परीक्षाएं।
- चार सितंबर से होंगी प्रोफेशनल में सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाएं।
- सात सितंबर से बीटेक की परीक्षाएं होंगी।
- आठ सितंबर से ट्रेडिशनल सेमेस्टर की परीक्षाएं।
- 10 सितंबर से बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं।
- 14 सितंबर से सीसीएसयू कैंपस के कोर्सों की परीक्षाएं।

आज आ सकता है निर्णय
फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित होंगी या नहीं, इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा हुआ है। बुधवार को सुप्रीमकोर्ट इस पर निर्णय सुना सकता है। ऐसे में सबकी नजरें आदेश पर टिकी हैं। परीक्षा कराने का आदेश आया तो विवि प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed