फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The *mushaira* came alive with the spirit of *Ganga-Jamuni Tehzeeb* and poems celebrating patriotism.

Meerut News: गंगा-जमुनी तहजीब, देशप्रेम की कविताओं से मुशायरे में जमा रंग

Wed, 30 Sep 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
The *mushaira* came alive with the spirit of *Ganga-Jamuni Tehzeeb* and poems celebrating patriotism.
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में शायरी पढ़ते शायर। संवाद
हर्रा में शायरी की महफिल में गूंजा एकता और भाईचारे का पैगाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। नगर पंचायत के 10वें स्थापना दिवस पर मंगलवार रात नगर पंचायत परिसर शायरी, कविताओं और तालियों की गूंज से सराबोर रहा। एक शाम देशप्रेम, एकता और भाईचारे के नाम से आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में देशभर से पहुंचे शायरों और कवियों ने अपने कलाम से समा बांध दिया। हास्य-व्यंग्य की रचनाओं पर श्रोताओं ने खूब ठहाके लगाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद अली और संचालन मशहूर शायर डॉ. रियाज सागर ने किया। अजमल इलाहाबादी ने नात से मुशायरे का आगाज किया। शबीना अदीब ने तराना-ए-हिंद पेश कर माहौल में देशप्रेम का रंग घोल दिया। मेहनतकश परिवारों और उनके संस्कारों पर उनके अशआर को श्रोताओं ने खूब सराहा। खुर्शीद हैदर ने हौसले और आत्मविश्वास की बात कही तो चांदनी शबनम ने मोहब्बत से भरी गजल से महफिल में रंग जमा दिया।
विज्ञापन

मालेगांव के अल्ताफ जिया ने दर्द और जज्बात से जुड़े कलाम पेश किए। अफजल इलाहाबादी और सुल्तान सिंह सुल्तान ने रिश्तों और जिंदगी के संघर्ष को शायरी में पिरोया। शाबान आलम कुरैशी ने मोहब्बत की हदों पर अपने अंदाज में बात रखी। वसीम राजूपुरी ने सामाजिक और धार्मिक सरोकारों को शायरी का विषय बनाया। हास्य-व्यंग्य के शायर सिकंदर हयात गड़बड़ ने सियासत पर तंज कसते हुए ऐसा रंग जमाया कि पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। मुशायरे में गंगा-जमुनी तहजीब, देशप्रेम और भाईचारे की झलक साफ दिखाई दी। बड़ी संख्या में मौजूद श्रोता देर रात तक शायरी का लुत्फ उठाते रहे। कार्यक्रम में हाफिज निसार, तमशीर चौहान, असजद फानी, सभासद रिहान, नबी शेर, मोहम्मद चौहान और जावेद आदि मौजूद रहे।

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में शायरी पढ़ते शायर। संवाद

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में शायरी पढ़ते शायर। संवाद

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में शायरी पढ़ते शायर। संवाद

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में शायरी पढ़ते शायर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed