मेरठ: सूदखोर से परेशान शख्स ने जहर खाकर दी जान, ये है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ जिले में एक राजमिस्त्री ने सूदखोर से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि राजमिस्त्री ने सूदखोर से 60 हजार रुपये उधार लिए थे। समय से ब्याज देने के बाद भी सूदखोर ने 1.20 लाख रुपये का नोटिस थमा दिया था।
मवाना थाना क्षेत्र में मोहल्ला मुन्नालाल निवासी राजमिस्त्री सनी (26) पुत्र सुभाष ने पारिवारिक परेशानी के चलते करीब डेढ़ साल पहले कस्बे के ही एक व्यक्ति से 60 हजार रुपये उधार लिए थे। सनी ने समय से रुपये अदा नहीं करने पर मकान का बैनामा करने का आश्वासन दिया था।
परिजनों ने बताया कि समय पूरा होने के बावजूद सनी उधार नहीं चुका सका। इस पर सूदखोर ने उसे नोटिस भेजकर मकान का बैनामा कराने का दबाव बनाया। इसके चलते सनी परेशान रहने लगा। बुधवार को परिजनों को बिना बताए वह घर से निकल गया।
फलावदा रोड पहुंचकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह सड़क किनारे गिर गया और उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूदखोर द्वारा दिया गया नोटिस भी दिखाया। नोटिस में एक लाख 20 हजार रुपये उधार लेना बताया गया है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
सनी की मौत के बाद भाई मनी, सौरभ, बहन स्वाति, पिता सुभाष व मां मुनेश का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि सनी ने 60 हजार रुपये उधार लिये थे और समय से ब्याज भी दे रहा था। लेकिन सूदखोर ने 1.20 लाख का नोटिस भेज दिया। इसके परेशान होकर उसने जान दे दी। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि अभी पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/