फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The loan was taken by pledging silver, but the silver was not returned even after the money was repaid.

Meerut News: चांदी गिरवी रखकर लिया था कर्ज, रकम लौटाने के बाद भी नहीं लौटाई चांदी

Thu, 04 Jun 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
The loan was taken by pledging silver, but the silver was not returned even after the money was repaid.
चांदी गिरवी रखकर लिया था कर्ज, रकम लौटाने के बाद भी नहीं लौटाई चांदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। खेड़ी टप्पा गांव निवासी प्रवीण ने गांव के ही व्यक्ति पर गिरवी रखी गई चांदी वापस न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
खेड़ी टप्पा निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 फरवरी 2025 को उसने आर्थिक जरूरत के चलते गांव के ही एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि उधार के बदले उसने करीब 40 तोला चांदी गिरवी रखी थी। उक्त व्यक्ति ने तीन प्रतिशत मासिक ब्याज लगाया। प्रवीण का कहना है कि निर्धारित अवधि के भीतर उसने उधार ली गई मूल धनराशि के साथ ब्याज भी संबंधित व्यक्ति को चुका दिया। इसके बावजूद आरोपी उसकी गिरवी रखी चांदी वापस नहीं कर रहा है। कई बार चांदी लौटाने की मांग करने पर उसे टालमटोल किया गया। आरोप है कि अब आरोपी चांदी देने से साफ इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चांदी की कीमत काफी अधिक है और रकम चुकाने के बाद भी उसे उसका सामान नहीं मिल पा रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर दोनों पक्षों से जानकारी ली जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed