फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   journey from the highway to Haridwar will be expensive from July 1, preparing to increase the toll tax

UP: हाईवे से हरिद्वार का सफर एक जुलाई से होगा महंगा, टोल टैक्स में जल्द हो सकती है बढ़ोत्तरी

Thu, 23 Jun 2022 12:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Jun 2022 12:39 PM IST
सार

हाईवे से हरिद्वार और देहरादून का सफर एक जुलाई से महंगा होने जा रहा है।टोल कंपनी ने टोल दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव एनएचएआई को भेज दिया है 2020 में कोराना के चलते कंपनी ने टैक्स नहीं बढ़ाया था। 

विज्ञापन
journey from the highway to Haridwar will be expensive from July 1, preparing to increase the toll tax
toll in meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे हाईवे से हरिद्वार और देहरादून का सफर एक जुलाई से महंगा होने जा रहा है। टोल कंपनी ने टोल दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव एनएचएआई को भेज दिया है। 

विज्ञापन


कितनी हो सकती है टोल में वृद्धी
एनएच 58 पर सिवाया गांव के पास टोल लिया जाता है। टोल कंपनी कार और जीप पर पांच से 10 रुपये बढ़ाने की तैयारी में है। बस, ट्रक और मल्टीएक्सल वाहन पर 20 से 25 रुपये तक बढ़ेंगे। वर्तमान में स्थानीय वाहनों के लिए शुल्क 20 रुपये है। इसमें भी बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन


2012 में कंपनी ने एक साल में तीन बार टैक्स बढ़ाया था। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि गजट के अनुसार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए टोल बढ़ाया जाता है। अभी तक हर बार टैक्स बढाया गया है, लेकिन 2020 में कोराना के चलते कंपनी ने टैक्स नहीं बढ़ाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA की बड़ी कार्रवाई: रेहिंग्या शरणार्थी छात्र के पास मिला UNHRC कार्ड, महाराष्ट्र ATS ने इनामुलहक का कमरा खंगाला

टोल की वर्तमान दर (रुपये में)

वाहन                                 दर               लोकल 
कार                                    95                20 
हल्के वाणिज्य वाहन              165               80  
बस /ट्रक                             335              165
मल्टी एक्सल वाहन                540              270    

टोल टैक्स की संभावित दरें (रुपये में)
वाहन                            संभावित दरें

कार -जीप                          100 
ट्रक/बस                             355
मल्टीएक्सल                        565 
लोकल                               25 
 
टैक्स बढ़ाने के लिए भेजा प्रस्ताव
एक जुलाई से टैक्स बढ़ाने के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेज दिया है। एनएचएआई के सभी टोल प्लाजा पर एक जुलाई से ही दरें रिवाइज की जाती हैं।
प्रदीप चौधरी, उप प्रबंधक वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed