{"_id":"5da1fb218ebc3e93a84473c5","slug":"the-intelligence-department-has-been-alerted-after-pasting-a-controversial-poster-in-kairana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में फिर चिपकाए विवादित पोस्टर, गरमाया माहौल, खुफिया विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में फिर चिपकाए विवादित पोस्टर, गरमाया माहौल, खुफिया विभाग अलर्ट
Sat, 12 Oct 2019 09:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
दीवारों पर चिपकाए विवादित पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद के कैराना में एक बार फिर से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के नाम से विवादित पोस्टर दीवारों पर चिपकाए जाने से माहौल गरमा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात कैराना नगर के कई मोहल्लों में दीवारों पर विवादित पोस्टर चिपका दिए गए। जिन पर लिखा गया है कि पांच खरब नहीं, बल्कि आफत और मायूसी। उसके नीचे लिखा गया, भारतीयों को संघवादियों द्वारा मूर्ख बनाया जाता है। आर्थिक न्याय के लिए लडे़ं। पोस्टर पर पानी में डूबती एक नाव दिखाई गई है, जिसमें आगे की ओर एक कार्टून नुमा व्यक्ति को हाथ खोलकर दिखाया गया है। जिसके सामने लिखा है कि मित्रों देखों देश कैसे विकसित हो रहा है। पोस्टर के सबसे नीचे एसडीपीआई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया लिखा गया है। इससे पूर्व भी एसडीपीआई की ओर से नगर में विवादित पोस्टर चिपकाए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: विवादित पोस्टर मामला: पॉपुलर फ्रंट के पांच पदाधिकारी हिरासत में, एलआईयू-आईबी ने की पूछताछ
विज्ञापन
वहीं नगर में दीवारों पर विवादित पोस्टर चिपकने के बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। मामले में कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा का कहना है कि पोस्टर चिपकाने वालों का पता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/