फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The gradual hunger strike of farmers in village Bahadurpur continues for the third day

गांव बहादुरपुर में किसानों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

Thu, 04 Mar 2021 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
The gradual hunger strike of farmers in village Bahadurpur continues for the third day
गांव बहादुरपुर में किसानों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

मवाना। गांव बहादुरपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा किसान विरोधी काले कानून व एमएसपी पर खरीद की गारंटी के कानून की मांग को लेकर शुरू किए गए किसानों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।

गांव बहादरपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा तीन कृषि कानून के विरोध में क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। बुधवार को तीसरे दिन क्रमिक अनशन पर चौधरी सत्येंद्र, चौधरी सतपाल सिंह भूरा और राज्यवर्धन आदि धरने पर बैठे। सत्येंद्र सिंह ने इन बिलों के बारे में बताया। कहा कि एमएसपी पर खरीद का कानून अगर बना दिया जाए तो मैं समझता हूं कि पूरे उत्तर प्रदेश के किसान इस बात पर आंदोलन खत्म करने पर सहमत हो जाएंगे। सरकार को उत्तर प्रदेश के किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं से बात कर समस्या का समाधान करना चाहिए। चार महीने किसान गन्ना मिल में डाल रहे हैं, लेकिन अभी तक मवाना शुगर मिल ने 25 दिन का ही पेमेंट किया है। ऐसे में किसान अपने बच्चों की फीस, घर खर्च, ऊपर से अब गन्ना बिजाई, सरसों कटाई का बहुत बड़ा काम उसके ऊपर है, इन सभी के लिए पैसा कहां से लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed