फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The government should compensate the traders affected by the fire.

Meerut News: अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा दे सरकार

Tue, 31 Mar 2026 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
The government should compensate the traders affected by the fire.
मेरठ। हापुड़ अड्डा स्थित सूर्या प्लाजा में दो दिन पूर्व हुए अग्निकांड के मामले में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारियों ने बताया कि उनका करोड़ों का नुकसान हुआ है। पंडित आशु शर्मा ने जिलाधिकारी वीके सिंह से फोन पर वार्ता कर व्यापारियों के लिए मुआवजे की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन व्यापारियों की आर्थिक मदद करे ताकि दोबारा व्यापार शुरू कर सके। जिलाधिकारी ने मामले में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुमेर सिंह धार, जिला अध्यक्ष विजय ओबराय, महानगर अध्यक्ष विजय राठी, शहर प्रभारी मंसूर अली, सोनू शर्मा, प्रवीण महरौल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
पीड़ित व्यापारियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
मेरठ। सूर्या प्लाजा में हुए अग्निकांड के बाद संयुक्त व्यापार संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर एवं संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। प्रभावित व्यापारियों को शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक अरुण वशिष्ठ, विजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, वरिष्ठ मंत्री ललित गुप्ता, अशोक रस्तोगी, अंकुर गोयल, धर्मवीर नारंग, पार्षद अभिनव अरोड़ा, तिलक नारंग, इंद्रजीत कथूरिया, पवन गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed