फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl students depicted the forms of the Goddess.

Meerut News: छात्राओं ने देवी के स्वरूपों को दर्शाया

Sat, 27 Sep 2025 05:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:23 PM IST
सार

मेरठ के इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने देवी के स्वरूपों और पारंपरिक मूल्यों को अपने चित्रों में दर्शाया। प्रतियोगिता के माध्यम से नैतिकता और भारतीय परंपरा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
The girl students depicted the forms of the Goddess.

विस्तार

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग में शुक्रवार को कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से देवी के स्वरूपों को दर्शाया। प्राचार्य प्रो. अनिता राठी ने कहा कि ऐसे आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में नैतिक मूल्यों और परंपराओं को बढ़ाना है। संयोजिक विनीता गुप्ता ने कहा कि मां दुर्गा अंधकार और अज्ञान से सभी की रक्षा करती हैं। ममता त्यागी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग प्रभारी प्रो. दीपा त्यागी और मनोविज्ञान विभाग से डॉ. विनीता ने छात्राओं के प्रयास को सराहा। प्रथम स्थान पर दीपिका और दीपक्षी रहीं। द्वितीय स्थान पर श्रुति और वंदना व तृतीय स्थान पर रूमा रहीं। सांत्वना पुरस्कार मंशा सैफी और अतिका को मिला। कार्यक्रम में डॉ. वंदना शर्मा, प्रो. दीप्ति कौशिक, डॉ. नेहा सिंह, प्रियांशी, डॉ. नीतू शर्मा उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed