{"_id":"5d4892818ebc3e6c9e1ba1d8","slug":"the-get-robbery-his-own-pump-with-friends-arrested-with-goods-sardana-news-mrt4367577178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही पंप पर साथियों संग डाला डाका, सामान सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही पंप पर साथियों संग डाला डाका, सामान सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
सलावा में बॉयोडीजल पंप पर हुई लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ही पंप पर साथियों संग डाला डाका, सामान सहित गिरफ्तार
सरधना। सरधना थाना क्षेत्र के सलावा स्थित बॉयो डीजल पंप पर चार तीन पूर्व पड़ी लाखों की डकैती का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल पंप के ही पार्टर व एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर लूटा गया डीजल सहित अन्य सामान बरामद किया है। जबकि फरार चार बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 3 अगस्त को शिवकुमार पुत्र बुद्ध सिंह निवासी खानपुर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर ने सलावा बाईपास स्थित बॉयो डीजल पंप पर डकैती की घटना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साइबर सेल की मोबाइल सर्विलांस टीम के साथ मिलकर पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। बताया कि पंप में पप्पन पुत्र रमेशचंद व विपिन पुत्र आनंद निवासी शिकारपुर, बुढ़ाना साझीदार हैं। दोनों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक विपिन ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर इस डकैती की घटना को अंजाम दिया। एसएसपी के आदेश पर सर्विलांस टीम को लगाया था। विपिन का मोबइल ट्रस किया जिसमें पता लगा कि घटना की रात विपिन पंप पर मौजूद नहीं था पर फिर भी उसकी लोकेशन पंप के पास थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। विपिन ने पूरा घटनाक्रम बताया। घटना में बिट्टू पुत्र महिपाल निवासी रूहासा, ललित पुत्र शियानंद निवासी शिकारपुर थाना भौंराकला, जोनी पुत्र कैलाश निवासी कैल्हापुर जिला बिजनौर व दो अज्ञात बदमाश शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में विपिन व बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। जबकि फरार अन्य की तलाश कराई जा रही हैं। वहीं पुलिस ने पंप से लूटा गया सारा सामान व डीजल बरामद कर लिया है।